Tuesday, June 7, 2011

बाल पंचायत की काम करने की शैली



प्रत्येक बस्ती के  बाल समूह   मासिक बैठक करते है बैठक के दिन पूर्व निर्धारित होते है जो बाल पंचायत के सदस्य अपने सुविधानुसार तय करते हैं..निर्धारित दिनांक और समय पर सभी सदस्य निर्धारित स्थान पर इकट्ठे हो जाते हैं.NIWCYD संस्था की और से भी  प्रतिनिधि बैठक में शामिल होते है सबसे पहले  बाल पंचायत द्वारा किये गए पिछले कामो का मूल्यांकन किया जाता है फिर फीड बेक दिया जाता है सदस्यों द्वारा  की इसे कैसे सुधरा जाए या और ठीक किया जाए......
बचपन समूह "सीखना स्वाभाविक है " अवधारणा में भरोसा रखता है और बच्चो को नए नए अवसर प्रदान करता है ताकि बच्चो के भीतर सहज और स्वाभाविक विकास हो वो अपनी समझ बड़ा सके,बाल पंचायत के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर दिल्ली की कास प्लान ,एकलव्य की कार्यशाला,भारत ज्ञान विज्ञानं समिति भोपाल T D H मुंबई इत्यादि में जाकर अपनी समझदारी को और बढ़ाते रहते हैं...
    बाल पंचायत की मासिक बैठक में बच्चे अलग अलग मुद्दों पर बहस मुबाहिसा करके अपनी समझ साफ़ करते हैं  जहाँ उन्हें लगता है की मसला पेचीदा है वहां से वो बचपन की मदद लेते हैं. बाल पंचायत के लिए बचपन आवासीय और गैर आवासीय शिविर करता है जहाँ विभिन्न मसलो पर बचपन के व बाहरी स्रोत व्यक्ति बच्चो की समझदारी को विकसित करने हेतु उनकी मदद करते हैं शिविर की प्रक्रिया बाल अधिकारों को ध्यान में रखकर चलाई जाती है,

     

No comments:

Post a Comment